Get App

Operation Sindoor: चीन के एयर डिफेंस के भरोसे बैठा रहा पाकिस्तान, इधर भारत ने 23 मिनट तक जाम कर रखा सिस्टम

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान, चीन के जिस एयर डिफेंस सिस्टम के भरोसे बैठा था, उसे बाइपास करते हुए भारत ने 100 किलोमीटर अंदर तक जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बुधवार को भारत ने एक बड़ा खुलासा किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2025 पर 8:44 PM
Operation Sindoor: चीन के एयर डिफेंस के भरोसे बैठा रहा पाकिस्तान, इधर भारत ने 23 मिनट तक जाम कर रखा सिस्टम
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम का बुरा हाल रहा।

Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा आतंकियों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने 8 और 9 मई की रात भारत पर पलटवार किया था। पाकिस्तान के मिसाइलों और ड्रोन को भारतीय के एयर डिफेंस सिस्टम ने खिलौना बना दिया था। पाकिस्तान के इस नापाक हरकत के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम का बुरा हाल रहा। भारतीय वायु सेना ने 9 और 10 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान के कई जगहों पर एयरस्ट्राइक की, जो इस्लामाबाद और रावलपिंडी तक पहुंचे थे।

एक तीर से दो निशाना

वहीं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान, चीन के जिस एयर डिफेंस सिस्टम के भरोसे बैठा था, उसे बाइपास करते हुए भारत ने 100 किलोमीटर अंदर तक जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बुधवार को भारत ने एक बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे में बताया गया कि भारत ने पाकिस्तान में मौजूद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को बाइपास कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

23 मिनट जाम रहा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें