Get App

ऑपरेशन सिंदूर, PoK और सिंधु जल संधि...पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कही ये दस बड़ी बातें

PM Modi Addressed to the Nation: पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा और आतंकियों पर सख्त से सख्त एक्शन लेगा। उन्होंने ये भी कहा कि, भारत का एक्शन अभी पर रूका पर स्थगित नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने आगे कोई हिमाकत की तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि वो कभी भी भूल नहीं पाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2025 पर 10:59 PM
ऑपरेशन सिंदूर, PoK और सिंधु जल संधि...पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कही ये दस बड़ी बातें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी देश को संबोधित किया।

PM Modi Addressed to the Nation : ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान से सीजफायर के बाद पहली बार पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के असीम शौर्य के प्रदर्शन के लिए उन्हें सलाम किया। पीएम मोदी ने आतंकियों और उनके आकाओं को सख्त अंदाज में चेतावनी दी। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि, भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा और अतंकियों पर सख्त से सख्त एक्शन लेगा। उन्होंने ये भी कहा कि, भारत का एक्शन अभी पर रूका पर स्थगित नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने आगे कोई हिमाकत की तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि वो कभी भी भूल नहीं पाएगा। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें 

  • पीएम मोदी ने कहा, "हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है।"
  • पीएम मोदी ने कहा, "कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा। हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।"
  • पीएम मोदी ने कहा, "टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, एक बेहतर दुनिया की गारंटी है। हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है।'
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें