गांधी परिवार खत्म करना चाहता है INDIA गठबंधन! कांग्रेस ने खबरों का किया खंडन

कांग्रेस सूत्रों ने ये भी बताया कि भले ही राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन खत्म किया जा रहा है, लेकिन कई राज्यों में रणनीतिक साझेदारी जारी रहेगी। साथ ही जरूरत के मुताबिक, चुनाव में गठबंधन किया जाएगा

अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 6:57 PM
Story continues below Advertisement
विपक्ष का INDIA गठबंधन टूटा! बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस-गांधी परिवार खत्म करना चाहता है साझेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद, एक बहुत बड़ी आ रही है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि विपक्ष का INDIA गठबंधन अब जल्द ही खत्म हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों का खंडन कर दिया है। News18 के मुताबिक, सूत्रों ने पहले कहा था कि गांधी परिवार INDIA गठबंधन खत्म करने के पक्ष में है। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि क्षेत्रीय पार्टियों से कोई मदद नहीं मिल रही है, ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन चलाने का कोई मतलब नहीं है।

कांग्रेस सूत्रों ने ये भी बताया कि भले ही राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन खत्म किया जा रहा है, लेकिन कई राज्यों में रणनीतिक साझेदारी जारी रहेगी। साथ ही जरूरत के मुताबिक, चुनाव में गठबंधन किया जाएगा।

कांग्रेस ने किया खंडन


कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ऐसी खबरों और अटकलों का खंडन किया कि कांग्रेस INDIA गठबंधन खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

बिहार चुनाव ने तोड़ दी गठबंधन की कमर!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में INDIA ब्लॉक ने कमजोर प्रदर्शन किया है। इसके कई कारण हैं, जिनमें संगठन की कमजोरी, सीटों का विवाद, और स्पष्ट चुनावी रणनीति की कमी शामिल है। कांग्रेस पार्टी तो इस चुनाव में बुरी तरह पिटी, जिससे पूरे INDIA ब्लॉक के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। महागठबंधन के घटक तेजस्वी यादव की पार्टी RJD को भी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली।

नतीजों के अनुसार, BJP की अगुआई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने भारी जीत हासिल की है, जिसमें 243 विधानसभा सीटों में से 202 सीटें जीतीं। वहीं, RJD और कांग्रेस का महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सीमित रहा। इस सफलता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता एक अहम फैक्टर रही।

INDIA ब्लॉक की खराब स्थिति ने इसकी एकजुटता और नैरेटिव को कमजोर दिखाया है। यह चुनावी हार उनकी संगठनात्मक कमजोरियों और अभियान रणनीति की असफलता का संकेत है। हालांकि यह उम्मीद की जा रही थी कि 2024 लोकसभा चुनाव में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन के बाद यह गुट बिहार में अच्छी पकड़ बनाएगा, लेकिन इसका उल्टा नतीजा सामने आया।

कब और क्यों बनाया गया था INDIA गठबंधन?

INDIA ब्लॉक, जिसका पूरा नाम Indian National Developmental Inclusive Alliance है, 2023 में गठित हुआ था। इसे मुख्य रूप से BJP और उसके सहयोगी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को चुनौती देने के लिए बनाया गया था। यह एक बड़ा विपक्षी गठबंधन है, जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत कई दूसरी पार्टियां शामिल हैं। इसका उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र और "इंडिया के विचार" को बचाना है, न कि सिर्फ चुनाव जीतना।

2024 के लोकसभा चुनावों में, INDIA ब्लॉक ने कुल 543 सीटों में से लगभग 234 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं जबकि समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें हासिल कीं। तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से 29 सीटें जीतीं। यह प्रदर्शन पिछली बार के मुकाबले बेहतर था और इसने BJP को अकेले अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करने से रोक दिया था।

हालांकि, BJP 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी रही, लेकिन पहले की तुलना में उसकी सीटों की संख्या में कमी आई। NDA कुल 293 सीटों के साथ बहुमत में तो रहा, लेकिन INDIA ब्लॉक ने विपक्ष के रूप में मजबूती दिखाई। इस ब्लॉक की सफलता ने भारतीय राजनीति में विपक्ष के गठबंधन को नया स्वरूप दिया है।

Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने कसी कमर! पूरे राज्य में यात्रा निकालेगी पार्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।