Israel US-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और भारी तनाव के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के मिशन में जुटी हुई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को जानकारी दी कि 1 मार्च से 7 मार्च के बीच खाड़ी क्षेत्र में फंसे 52,000 से अधिक भारतीय कमर्शियल उड़ानों के जरिए सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए यह एक बड़ी राहत की खबर है।
