Get App

India Pakistan Trade: पाकिस्तान पर एक और बड़े एक्शन की तैयारी में भारत! पूरी तरह बंद हो सकता है इंपोर्ट और एक्सपोर्ट

Pahalgam Attack: पाकिस्तान से आयात और निर्यात पर रोक का फैसला लिया जा सकता है। भारत पाकिस्तान से कुछ तरह के फल, मेवे और कपड़े आयात करता है, जिनमें फल और सूखे मेवे (Dry Fruits) इंपोर्ट का एक अहम हिस्सा हैं। जबकि पाकिस्तान भारत से दवा और चीनी आयात करता है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 24, 2025 पर 5:18 PM
India Pakistan Trade: पाकिस्तान पर एक और बड़े एक्शन की तैयारी में भारत! पूरी तरह बंद हो सकता है इंपोर्ट और एक्सपोर्ट
India Pakistan Trade: पाकिस्तान पर एक और बड़े एक्शन की तैयारी में भारत! बंद हो सकता है इंपोर्ट और एक्सपोर्ट

पाकिस्तान को लेकर जल्द ही भारत एक बड़ा फैसला ले सकता है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट दोनों पर रोक लगाई जा सकती है। ये खबर ऐसे समय आई है, जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबत कर दिया। साथ ही पाकिस्तान उच्चायोग के कई कर्मियों को वापस भेजने, SAARC वीजा रद्द करने और अटारी चेक पोस्ट को बंद करने जैसे बड़े कूटनीतिक फैसले किए हैं।

News18 ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान से आयात और निर्यात पर रोक का फैसला लिया जा सकता है। भारत पाकिस्तान से कुछ तरह के फल, मेवे और कपड़े आयात करता है, जिनमें फल और सूखे मेवे (Dry Fruits) इंपोर्ट का एक अहम हिस्सा हैं। जबकि पाकिस्तान भारत से दवा और चीनी आयात करता है।

2018-19 में कुल व्यापार 2.56 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था, जिसमें भारत ने 2.06 अरब डॉलर का निर्यात और 495 मिलियन डॉलर का आयात किया। हालांकि, 2019 के बाद, डायरेक्ट ट्रेड काफी हद तक ध्वस्त हो गया, 2020-21 में भारत का पाकिस्तान को निर्यात घटकर 329 मिलियन डॉलर रह गया और 2022-23 तक पाकिस्तान का भारत को निर्यात घटकर 0.4 मिलियन डॉलर रह गया।

आधिकारिक व्यापार प्रतिबंधों के बावजूद, अनौपचारिक चैनल और अपवाद कुछ व्यापार को सुविधाजनक बनाए रखा, जिसमें पाकिस्तान 2023 में भारत से 258.2 मिलियन डॉलर का आयात करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें