Get App

किलर साउंड! पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत, अब DJ वाले पर हुआ ये एक्शन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है कि कहीं ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं। इस घटना के बाद जिले में बिना अनुमति डीजे चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2026 पर 5:59 PM
किलर साउंड! पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत, अब DJ वाले पर हुआ ये एक्शन
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कुछ दिनों पहले एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कुछ दिनों पहले एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था। यहां बारात में आए डीजे की तेज आवाज होने के चलते पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों की मौत हो गई। आरोप है कि तेज आवाज में लंबे समय तक डीजे म्यूजिक बजने की वजह से यह घटना हुई। यह मामला सुल्तानपुर के दरियापुर गांव का है। पोल्ट्री फार्म के मालिक साबिर अली ने शिकायत करते हुए कहा कि तेज आवाज से मुर्गियां बुरी तरह घबरा गईं और थोड़ी ही देर में करीब 140 मुर्गियों की मौत हो गई।

पुलिस ने लिया ये एक्शन

वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है कि कहीं ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं। इस घटना के बाद जिले में बिना अनुमति डीजे चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पक्षी तेज आवाज और तनाव के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। अचानक या लगातार ऊंची आवाज सुनने से उनमें घबराहट बढ़ सकती है। ऐसे हालात में उन्हें सदमा या कार्डियक अरेस्ट तक हो सकता है, खासकर पोल्ट्री फार्म जैसी बंद जगहों पर। विशेषज्ञों के मुताबिक, मुर्गियां वातावरण में होने वाले बदलावों से जल्दी प्रभावित होती हैं।

किलर साउंड से हुआ मुर्गियों की मौत!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें