पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों में से एक सैयद आदिल हुसैन शाह भी हैं, जो इलाके में टट्टू की सवारी का काम करते थे। शाह ने बड़ी ही जांबाजी से आतंकवादियों से दो-दो हाथ किए और उनसे लड़ते समय उन्हें गोली मार दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदिल स्थानीय निवासी थे और एक महिला को हमले से बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने एक आतंकवादी से राइफल छीनने का भी कोशिश की। आदिल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और हमले में मरने वाला मुस्लिम समुदाय का अकेला व्यक्ति था।
