Get App

Pahalgam Attack: "तू बाहर आ जा" पहलगाम में आतंकी ने मेरे पिता को कलमा पढ़ने को कहा, फिर मार दी गोली, बेटी ने सुनाई खौफनाक दास्तान

Pahalgam Terror Attack: बेटी असावरी ने उस हैवानियत के पल को याद करते हुए बताया, उन्होंने एक पहाड़ी से कुछ लोगों को उतरते हुए देखा, जो 'लोकल पुलिस के जैसे कपड़े पहने हुए थे'। साथ ही उन्होंने गोलीबारी की आवाज भी सुनी। वह, उसकी मां प्रगति और पिता संतोष दूसरे पर्यटकों के साथ पास के एक टेंट में पहुंचे। उन्हें कि बाहर से आ रही गोलियों की आवाज हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 5:25 PM
Pahalgam Attack: "तू बाहर आ जा" पहलगाम में आतंकी ने मेरे पिता को कलमा पढ़ने को कहा, फिर मार दी गोली, बेटी ने सुनाई खौफनाक दास्तान
Pahalgam Attack: "तू बाहर आ जा" पहलगाम में आतंकी ने मेरे पिता को कलमा पढ़ने को कहा, फिर मार दी गोली, बेटी ने सुनाई खौफनाक दास्तान

पुणे के कारोबारी संतोष जगदाले और उनका परिवार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के टूरिस्ट स्पॉट पर मौजूद थे। आतंकी हमले के दौरान पूरे इलाके में मदद के लिए चीख-पुकार मच गई और गोलियों की आवाज गूंज रही थी, ऐसे में जान बचाने के लिए जगदाले और उनका परिवार एक तंबू के अंदर छिपे हुए थे। उनकी बेटी असावरी ने उस हैवानियत के पल को याद करते हुए बताया, उन्होंने एक पहाड़ी से कुछ लोगों को उतरते हुए देखा, जो 'लोकल पुलिस के जैसे कपड़े पहने हुए थे'। साथ ही उन्होंने गोलीबारी की आवाज भी सुनी।

वह, उसकी मां प्रगति और पिता संतोष दूसरे पर्यटकों के साथ पास के एक टेंट में पहुंचे। उन्हें कि बाहर से आ रही गोलियों की आवाज हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ है। हमलावरों की आवाज नजदीक आती गई, क्योंकि उन्होंने पास के ही एक टेंट पर गोलियां चलाई थीं।

इसके बाद बाहर से एक डराने वाली आवाज आई "चौधरी, तू बाहर आ जा।" हमलावरों ने उसके पिता को टेंट से बाहर खींच लिया और इसके बाद हमलावरों ने उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का आरोप लगाया।

असावरी ने बताया कि वहां कई पर्यटक मौजूद थे, लेकिन आतंकवादियों ने खास तौर पर पुरुषों को निशाना बनाया और पूछा कि क्या वे हिंदू हैं या मुसलमान।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें