Get App

पर्यटक के रील में कैद हुआ पहलगाम हमले का आतंकी! महाराष्ट्र के शख्स ने NIA को शेयर किया वीडियो

Pahalgam Terror Attack : पर्यटक द्वारा बनाए गए इस वीडियो में दो ऐसे संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो चुपचाप परिवार के पास से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। इन लोगों की शक्ल उन आतंकवादियों से मिलती-जुलती है, जिन पर पहलगाम हमले में शामिल होने का संदेह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 8:21 PM
पर्यटक के रील में कैद हुआ पहलगाम हमले का आतंकी! महाराष्ट्र के शख्स ने NIA को शेयर किया वीडियो
महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने एनआईए के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं।

Pahalgam Terror Attack :  पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। हमले के बाद से भारत, आतंकियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी साफ कह चुके है कि हलगाम हमले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।  वहीं इनसके बीच महाराष्ट्र के एक पर्यटक ने दावा किया है कि उसकी एक रील में पहलगाम हमले का आतंकी कैद हुआ है।

रील में कैद हुआ आतंकी

न्यूज 18 से बात करते हुए महाराष्ट्र के पर्यटक ने बताया कि, वह 18 अप्रैल को अपने परिवार के साथ कश्मीर के बेताब घाटी घूमने गया था, जो हमले से चार दिन पहले की बात है। बेताब घाटी के बाद उनका परिवार श्रीनगर और गुलमर्ग जैसे अन्य पर्यटन स्थलों पर भी गया और हमले से एक दिन पहले घाटी से वापस लौट आया। बेताब घाटी में ही उस व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ एक रील बनाई थी।

पर्यटक द्वारा बनाए गए इस वीडियो में दो ऐसे संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो चुपचाप परिवार के पास से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। इन लोगों की शक्ल उन आतंकवादियों से मिलती-जुलती है, जिन पर पहलगाम हमले में शामिल होने का संदेह है। अब यह रील जांच एजेंसियों के लिए काफी अहम सुराग बन सकती है।सुरक्षा कारणों से उस पर्यटक की पहचान गुप्त रखी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें