मदर्स डे एक ऐसा खास दिन है, जो मां के प्यार, त्याग और देखभाल को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। भारत में यह हर साल मई के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मां के निस्वार्थ प्रेम को महसूस करने और उनके लिए आभार जताने का मौका होता है। मां हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत होती है, जो हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़ी रहती है और बिना किसी उम्मीद के हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
