Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम हमले के बाद से भारत जहां आतंकियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है, वहीं इन सबसे पाकिस्तान काफी घबराया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी साफ कह चुके है कि हलगाम हमले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। अरब सागर में भारतीय नौसेना के कैरियर बैटल ग्रुप की मौजूदगी ने उसकी हालत खराब कर दी है।किसी भी हमले से पहले ही पाकिस्तान ने अपने बचाव की तैयारी भी शुरू कर दी। पाकिस्तान ने अरब सागर में एक नई नौसैनिक चेतावनी जारी की है।
नए परीक्षण की तैयारी में पाकिस्तान
समंदर के जरिए कोई अटैक ना हो उसके चलते उसने कराची से लेकर ग्वादर तक के इलाके को दो दिन के लिए NAVAREA WARNING जारी कर दिया। दो दिन तक वह लाइव फायरिंग के अभ्यास को वॉर्निंग जारी की गई। वहीं खबरें हैं कि पाकिस्तान किसी नए परीक्षण की तैयारी कर रहा है।
एक्शन मोड में भारतीय नौसेना
इसी बीच, भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सूरत ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उसने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का इस्तेमाल कर अरब सागर में एक तेज़ और कम ऊंचाई पर उड़ते लक्ष्य को सफलतापूर्वक मार गिराया। भारतीय नौसेना के लिए हाल ही में हुआ सहकारी जुड़ाव परीक्षण एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह भारत की घरेलू तकनीक और उसकी परिचालन क्षमता में हो रही प्रगति को दिखाता है।
यह परीक्षण उस समय किया गया, जब पाकिस्तान ने अरब सागर में अपने संभावित मिसाइल परीक्षण को लेकर समुद्री चेतावनी जारी की थी। परीक्षण का समय काफी अहम था, क्योंकि यह पाकिस्तान की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हुआ। पाकिस्तान ने अरब सागर में नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया है और नौसेना की तरफ से जारी चेतावनियाँ उसकी चिंताओं को दिखाती हैं। ये कदम भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से एहतियात के तौर पर उठाए गए हैं। इन गतिविधियों को पाकिस्तान द्वारा अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) की सुरक्षा के लिए की जा रही तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है।