Get App

मां इंडियन और पिता पाकिस्तानी...तो कहां रहेंगे बच्चे, इन 9 नाबालिगों को लेकर MP में फंसा पेंच

मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन ने पाकिस्तानी नागरिकों और उनके बच्चों से जुड़ी स्थिति को लेकर राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा है। पुलिस के मुताबिक, इन बच्चों के भविष्य को लेकर फैसला लेने के लिए केंद्र सरकार से सलाह ली जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 11:08 PM
मां इंडियन और पिता पाकिस्तानी...तो कहां रहेंगे बच्चे, इन 9 नाबालिगों को लेकर MP में फंसा पेंच
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार एक्शन में है और पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले ले चुका है। इसी क्रम में सरकार देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर कर रही है। लेकिन एमपी में 9 नाबालिग बच्चों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। जिनमें बच्चों की मम्मी हिंदुस्तानी है, तो पिता पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी बच्चे नाबालिग हैं और अलग-अलग जिलों में रहते हैं — जबलपुर में तीन, इंदौर में चार और भोपाल में दो। इन सभी मामलों में बच्चों की मां भारतीय नागरिक हैं, जबकि उनके पिता पाकिस्तानी हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि इन बच्चों को अपनी मां के साथ भारत में रहने की अनुमति दी जाए या उन्हें उनके पिता के साथ पाकिस्तान भेजा जाए। इस जटिल स्थिति को सुलझाने के लिए राज्य प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से दिशा-निर्देश मांगे हैं।

पुलिस को गृह मंत्रालय के निर्देश का इंतजार

मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन ने पाकिस्तानी नागरिकों और उनके बच्चों से जुड़ी स्थिति को लेकर राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा है। पुलिस के मुताबिक, इन बच्चों के भविष्य को लेकर फैसला लेने के लिए केंद्र सरकार से सलाह ली जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने उस पाकिस्तानी व्यक्ति की स्थिति को लेकर भी दिशा-निर्देश मांगे हैं, जिसने केंद्र के वीजा निलंबन आदेश से ठीक पहले, 25 अप्रैल को भोपाल में दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए आवेदन किया था। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया, “हमने केंद्र से इन मामलों में स्पष्टीकरण मांगा है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें