Get App

India-Pak Tension : पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, PAK रेंजर को किया अरेस्‍ट

India-Pakistan Tension : BSF के जवानों ने श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2025 पर 9:12 PM
India-Pak Tension : पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, PAK रेंजर को किया अरेस्‍ट
राजस्थान में पाकिस्तानी जवान को हिरासत में लिया गया

India-Pakistan Tension : राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। BSF के जवानों ने श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान ही BSF जवानों ने उसे पकड़ लिया।

PAK रेंजर से पूछताछ जारी 

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पाकिस्तानी रेंजर किस मकसद से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि बीएसएफ का एक जवान पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से पाकिस्तान की हिरासत में है। जवान की रिहाई को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ कांस्टेबल पीके साहू पिछले हफ्ते गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए बीते आठ दिनों से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। बीएसएफ अधिकारियों को हर बार पाकिस्तान की ओर से यही जवाब मिल रहा है कि “हम ऊपर से आदेशों का इंतजार कर रहे हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें