अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन है। इस जंग ने अब पूरी दुनिया पर अपना असर डालना शुरू कर दिया है। वहीं मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात का भारत पर भी असर पड़ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संघर्ष पर लोकसभा में संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में कहा कि, पश्चिम एशिया में इस समय हालात चिंताजनक हैं। इस युद्ध के संकट के बीच अब तक 3.75 लाख भारतीय देश वापस लौट चुके हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद हर भारतीय की मदद की जा रही है।
