Get App

पीर और मसीहा! छांगुर बाबा 'चमत्कार' दिखा कर कराता धर्म परिवर्तन, 1500 से ज्यादा हिंदी महिलाओं को बनाया निशाना

छांगुर ने अपनी 'करीबी सहयोगी' नीतू उर्फ ​​नसरीन के साथ मिलकर कथित तौर पर 3,000 से 4,000 से ज्यादा हिंदुओं का धर्मांतरण कराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा शक है कि इनमें से 1,500 से ज्यादा पीड़ित महिलाएं थीं। UP-ATS धर्मांतरण रैकेट के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने की तैयारी कर रहा है, ऐसे में कई ऐसे बड़े सवाल हैं, जिनके जवाब जानना बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2025 पर 4:14 PM
पीर और मसीहा! छांगुर बाबा 'चमत्कार' दिखा कर कराता धर्म परिवर्तन, 1500 से ज्यादा हिंदी महिलाओं को बनाया निशाना
छांगुर बाबा 'चमत्कार' दिखा कर कराता धर्म परिवर्तन, 1500 से ज्यादा हिंदी महिलाओं को बनाया निशाना

बलरामपुर के रहने वाले जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर उर्फ ​​झांगुर बाबा की गिरफ्तारी से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। सामूहिक अवैध धर्मांतरण के मामले का खुलासा हुआ है। UP-ATS के अनुसार, यह ‘बाबा’ गैर-मुस्लिम समुदायों की महिलाओं को निशाना बनाता था और यहां तक ​​कि उनके धर्मांतरण के लिए एक “रेट लिस्ट” भी बना रखी थी। छांगुर ने अपनी 'करीबी सहयोगी' नीतू उर्फ ​​नसरीन के साथ मिलकर कथित तौर पर 3,000 से 4,000 से ज्यादा हिंदुओं का धर्मांतरण कराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा शक है कि इनमें से 1,500 से ज्यादा पीड़ित महिलाएं थीं।

UP-ATS धर्मांतरण रैकेट के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने की तैयारी कर रहा है, ऐसे में कई ऐसे बड़े सवाल हैं, जिनके जवाब जानना बेहद जरूरी है।

छांगुर बाबा कैसा कराता था धर्म परिवर्तन?

छांगुर बाबा मूल रूप से बलरामपुर जिले के रेहरा माफी का रहने वाला है, जो पिछले 10 साल से उत्तर प्रदेश के उत्तरौला गांव में रह रहे थे। पहले वो एक साइकिल पर अंगूठी और ताबीज बेचता था और मुंबई के हाजी अली दरगाह भी जाता रहता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें