Get App

Q4 Results: चार गुना बढ़ा शराब-इथेनॉल बनाने वाली कंपनी का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Q4 Results: शराब और इथेनॉल बनाने वाली कंपनी के Q4 नतीजों में मुनाफा 320% उछलकर ₹21 करोड़ पहुंच गया। EBITDA और मार्जिन में भी मजबूत सुधार दिखा। कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 07, 2026 पर 6:27 PM
Q4 Results: चार गुना बढ़ा शराब-इथेनॉल बनाने वाली कंपनी का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
Globus Spirits का शेयर NSE पर करीब 2% बढ़कर ₹1,129 पर बंद हुआ।

Q4 Results: शराब और इथेनॉल बनाने वाली Globus Spirits ने मार्च तिमाही (Q4) में मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी के मुनाफे में तेज उछाल आया है, जिसकी बड़ी वजह बेहतर ऑपरेशन और मार्जिन में सुधार रहा।

मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 4 गुना बढ़कर ₹21 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹5 करोड़ था। यानी कंपनी का मुनाफा 320% बढ़ा है।

रेवेन्यू में हल्की गिरावट

हालांकि, इस दौरान Globus Spirits का रेवेन्यू 2.7% घटकर ₹851 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹875 करोड़ था। यानी बिक्री में थोड़ी नरमी देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें