Get App

UP के ललितपुर में बनेगा फार्मास्युटिकल पार्क, 20000 करोड़ रुपए का निवेश आने की उम्मीद

गुजरात की तीन फार्मा कंपनियों ने ललितपुर फार्मा पार्क में 435 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। CSL लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 200 करोड़ रुपये से ओएसडी प्लांट व गमन इरैडिएशन ने 35 करोड़ रुपये के निवेश से स्किन के उपचार और इरैडिएशन इकाई की स्थापना की घोषणा की है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 07, 2025 पर 3:48 PM
UP के ललितपुर में बनेगा फार्मास्युटिकल पार्क, 20000 करोड़ रुपए का निवेश आने की उम्मीद
UPSID के सीईओ मयूर महेश्वरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल निवेश के लिए देश का आकर्षक निवेश डेस्टिनेशन बन रहा है

6 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने फार्मा सेक्टर में निवेश के लिए अहमदाबाद में रोड शो किया। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के CEO ने इस मौके पर सीएनबीसी-आवाज़ के केतन जोशी से ख़ास बातचीत में बताया कि UP में फार्मा कंपनियां 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेंगी। UP में निवेश के लिए फार्मा सेक्टर को न्योता दिया गया है। ललितपुर में बल्क ड्रग्स और फार्मूलेशन पार्क बनेगा। यह देश का पहला स्टेट स्पॉन्सर्ड फार्मा पार्क होगा।

इस पार्क डॉ रेड्डिस और भारत बायोटेक अपना प्लांट लगाएंगी। नेटको फार्मा, जायडस और टोरेंट फार्मा भी इस पार्क में आएंगी। ललितपुर पार्क में 250 कंपनी अपने प्लांट लगाएंगी। ललितपुर पार्क में 20,000 करोड़ रुपए का निवेश आयेगा। कुल 1500 एकड़ में से 350 एकड़ में काम शुरू हो गया है।

यहां पर सस्ती यूटिलिटी,कॉमन सर्विस और मैन पॉवर मिलेगा।

इस दौरान गुजरात की तीन फार्मा कंपनियों ने ललितपुर फार्मा पार्क में 435 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। CSL लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 200 करोड़ रुपये से ओएसडी प्लांट व गमन इरैडिएशन ने 35 करोड़ रुपये के निवेश से स्किन के उपचार और इरैडिएशन इकाई की स्थापना की घोषणा की है। वहीं ओबमेड फार्मा ने भी 200 करोड़ के निवेश से फार्मुलेशन इकाई स्थापित करने की सहमति दी है। मेडीहेल्थ डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ने 4,200 वर्ग मीटर क्षेत्र में हेल्थकेयर यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें