PM मोदी ने कुवैत गए गुलाम नबी आजाद को किया फोन, तबीयत के बारे में ली जानकारी

वहीं डीपीएपी (डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब उनकी तबीयत ठीक है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुवैत की तेज गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी

अपडेटेड May 28, 2025 पर 9:21 PM
Story continues below Advertisement
Prime Minister Narendra Modi: पीएम मोदी ने गुलाम नबी आज़ाद की सेहत के बारे में जाना हालचाल

Ghulam Nabi Azad Kuwait: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद कुवैत दौरे पर हैं। बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले भारतीय डेलिगेशन के साथ गए हैं, लेकिन वे इस दौरान बीमार पड़ गए। वहीं गुलाम नबी आजाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया और उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द ठीक होने की कामना की।

भारतीय डेलिगेशन के साथ हैं गुलाम नबी आजाद

प्रतिनिधिमंडल का मकसद आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दुनिया के सामने रखना है। इसके साथ ही वे पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों में भूमिका पर वैश्विक समुदाय को जागरूक करने और भारत की स्थिति को मजबूती से पेश करने के लिए सऊदी अरब और जल्द ही अल्जीरिया का दौरा भी करेंगे। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आज़ाद की हालत फिलहाल स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।


सामने आई थी ये जानकारी

बैजयंत पांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच में गुलाम नबी आजाद कको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी तबीयत अब स्थिर है और डॉक्टरों की देखरेख में हैं। कुछ जरूरी टेस्ट और प्रक्रियाएं की जाएंगी।" उन्होंने आगे कहा, "बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में उनका योगदान बेहद प्रभावशाली रहा। वे बिस्तर पर पड़े होने से काफी निराश हैं। सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी कमी हमें बहुत खलेगी।"

वहीं डीपीएपी (डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब उनकी तबीयत ठीक है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुवैत की तेज गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “कुवैत की तेज गर्मी का असर मेरे स्वास्थ्य पर पड़ा, लेकिन भगवान की कृपा से अब मैं ठीक हूं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा हूं। सभी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं। आपकी दुआओं और चिंता के लिए दिल से धन्यवाद – यह सब मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

बता दें कि भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर है। इस दल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, गुलाम नबी आज़ाद और पूर्व राजनयिक हर्ष श्रृंगला शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।