PM Modi Pagdi 2026: लाल किले पर लाल पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, तस्वीरों में देखें 2014 से अब तक के सभी खास पगड़ी लुक

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल रंग की पगड़ी पहनकर लाल किले पहुंचे और लगातार 13वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए अपने 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। हर साल उनकी पगड़ी चर्चा में रहती है। जानिए 2014 से 2026 तक उनका पगड़ी सफर

अपडेटेड Aug 15, 2026 पर 10:32
Story continues below Advertisement
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले पहुंचे, जहां उनके भाषण के साथ उनका खास लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने लाल टाई-एंड-डाई साफा, सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की जैकेट पहनी। 2014 से 2026 तक उनकी पगड़ियों में भारतीय संस्कृति, लोक कला और विविधता की झलक देखने को मिली
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले पहुंचे, जहां उनके भाषण के साथ उनका खास लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने लाल टाई-एंड-डाई साफा, सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की जैकेट पहनी। 2014 से 2026 तक उनकी पगड़ियों में भारतीय संस्कृति, लोक कला और विविधता की झलक देखने को मिली

1. 2026:
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर पर लाल रंग के आकर्षक टाई-एंड-डाई साफे में नजर आए। इसमें लाल, हरे और सफेद रंग के खूबसूरत पैटर्न दिखाई दिए, जबकि साफे का लंबा सिरा पीछे की ओर लहराता रहा। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की जैकेट पहनी थी, जिसकी जेब पर तिरंगे रंग का पॉकेट स्क्वायर उनके लुक को खास बना रहा था। (Image Source : PTI)

2. 2025:
2025 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने गहरे भगवा रंग की शाही पगड़ी पहनी थी। उनके पहनावे में तिरंगे रंगों का खूबसूरत संयोजन भी नजर आया। भगवा साफे और पारंपरिक पोशाक ने उनके स्वतंत्रता दिवस के लुक को अलग पहचान दी और यह पगड़ी समारोह के दौरान आकर्षण का केंद्र बनी। (Image Source : PTI)

3. 2024:
वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा और हरे रंग के संयोजन वाली पगड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने नीले रंग की सदरी पहनी, जिससे पगड़ी के रंग और भी उभरकर दिखाई दे रहे थे। उनका यह पारंपरिक अंदाज भी स्वतंत्रता दिवस पर खूब चर्चा में रहा।

4. 2023:
2023 में पीएम मोदी ने बहुरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट वाली पगड़ी पहनी। इसमें लाल, पीले, हरे और बैंगनी जैसे चटख रंग नजर आए। इसके साथ काले रंग की जैकेट ने उनके पारंपरिक साफे को और आकर्षक बनाया। पगड़ी में राजस्थान की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी।। (Image Source : PTI)

5. 2022:
आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के दौर में 2022 में पीएम मोदी की पगड़ी भी देशभक्ति के रंग में नजर आई। उन्होंने तिरंगे रंगों वाली पगड़ी पहनी और इसके साथ नीले रंग की जैकेट का चुनाव किया। पगड़ी को बांधने का उनका अलग अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।। (Image Source : PTI)

6. 2021:
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने केसरी और लाल रंगों के पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हल्के नीले रंग की जैकेट पहनी। पगड़ी का डिजाइन और उसका लंबा ट्रेल उनके पूरे लुक को खास बना रहा था और इसमें पश्चिमी भारत की पारंपरिक शैली की झलक देखने को मिली। (Image Source : PTI)

7. 2020:
कोरोना महामारी के बीच 2020 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का लुक सादगी और संदेश दोनों के लिए खास रहा। उन्होंने केसरिया रंग की पगड़ी पहनी, जिस पर क्रीम रंग का प्रिंट था। इसके साथ क्रीम रंग की जैकेट पहनी गई थी। महामारी के समय उनका गमछा भी खास तौर पर चर्चा में रहा। (Image Source : PTI)

8. 2019:
2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद लाल किले से स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान नरेंद्र मोदी ने बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी। इसमें लाल, पीले और हरे रंगों के साथ खूबसूरत कढ़ाई और डिजाइन नजर आए। यह रंगीन साफा उनके उत्साहपूर्ण और पारंपरिक अंदाज को दर्शाता था।(Image Source : PTI)

9. 2018:
वर्ष 2018 में पीएम मोदी ने भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। पगड़ी का रंग और पारंपरिक शैली उनके स्वतंत्रता दिवस के पहनावे की खास पहचान बनी। भगवा रंग को साहस और ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस साफे ने उनके लुक को एक प्रभावशाली रूप दिया। (Image Source : PTI)

Story continues below Advertisement

10. 2017:
2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल रंग की आकर्षक पगड़ी में नजर आए। इसके साथ उन्होंने क्रीम रंग की जैकेट पहनी थी। लाल पगड़ी और हल्के रंग की जैकेट का कॉम्बिनेशन काफी अलग और प्रभावशाली दिखाई दिया, जिसने उनके पारंपरिक लुक को खास बना दिया।

11. 2016:
2016 में पीएम मोदी ने गुलाबी और पीले रंगों वाली टाई-एंड-डाई यानी बांधनी शैली की पगड़ी पहनी थी। इसमें कई रंगों का सुंदर मिश्रण और पारंपरिक डिजाइन दिखाई देता था। राजस्थान की लोक कला से प्रेरित यह साफा उस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। (Image Source : PTI)

12. 2015:
स्वतंत्रता दिवस 2015 पर प्रधानमंत्री ने क्रिस-क्रॉस डिजाइन वाली राजस्थानी शैली की पगड़ी चुनी। इसमें पीले रंग के साथ लाल और गहरे हरे रंगों की धारियां दिखाई देती थीं। उनका खादी सिल्क कुर्ता और नेहरू जैकेट इस रंगीन पगड़ी के साथ काफी शानदार नजर आया। (Image Source : PTI)

13. 2014:
प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक राजस्थानी बंधेज पगड़ी पहनी थी। यह लाल और हरे रंगों के आकर्षक संयोजन वाली पगड़ी थी, जिसका लंबा सिरा पीछे की ओर लटक रहा था। उनके इस पहले स्वतंत्रता दिवस लुक ने आगे आने वाले वर्षों के लिए पगड़ी की खास परंपरा की शुरुआत की। (Image Source : PTI)