PM Modi Lucknow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 दिसंबर) को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बने 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' को देश को समर्पित कर दिया। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विचारकों पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित हैं।
