Get App

PM Modi Visit Puducherry: पीएम मोदी ने पुडुचेरी में ₹2,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi Visit Puducherry: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (1 मार्च) को पुडुचेरी पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ₹2,700 करोड़ से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शुरू किए। इनका मकसद पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सेवाओं, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, शिक्षा, हेल्थकेयर और सस्टेनेबल ग्रोथ को मजबूत करना है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 3:29 PM
PM Modi Visit Puducherry: पीएम मोदी ने पुडुचेरी में ₹2,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
PM Modi Visit Puducherry: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

PM Modi Visit Puducherry: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार (1 मार्च) को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सेवाओं, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, शिक्षा, हेल्थकेयर और सस्टेनेबल ग्रोथ को मजबूत करने के उद्देश्य से 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक शॉल, भगवान मुरुगन की चांदी की मूर्ति, चांदी का भाला (वेल) और तंजावुर की एक चित्रकला भेंट की।

पीएम मोदी ने पीएम ई-बस सेवा पहल के तहत ई-बसों का उद्घाटन, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन (सीआईटीआईआईएस) पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास की शुरुआत की।

इसके अलावा पुडुचेरी सरकार की महत्वपूर्ण सीवरेज और जल आपूर्ति क्षेत्र की परियोजनाएं जैसी कई प्रमुख पहलों की भी शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सभी के लिए सुलभ, उपलब्ध और सस्ती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना पहले से ही पूरे भारत में करोड़ों परिवारों के लिए इस दृष्टिकोण को साकार कर रही है।

2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुडुचेरी को केवल राज्यों के लिए बनायी गयी पूंजी निवेश से जुड़ी विशेष सहायता योजना में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लोगों को बेहतर सड़कों सहित बेहतर बुनियादी ढांचे के रूप में लाभ मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें