Pariksha Pe Charcha 2026: बोर्ड (10वीं और 12वीं) की परिक्षाएं नजदीक आ रही है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे सालाना कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) में भारत भर के छात्रों से बातचीत करेंगे। 2026 के इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने में मदद करना और सीखने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
