PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे असम दौरे पर, 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे 47,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। ये परियोजनाएं कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में शुरू की जाएंगी।

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे असम दौरे पर, 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे 47,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। ये परियोजनाएं कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में शुरू की जाएंगी।

इस दौरे में पूरे क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों और रेलवे के विकास के लिए भी बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

कोपिली जलविद्युत परियोजना देश को करेंगे सर्पित


शाम को प्रधानमंत्री गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे राज्य के चाय बागान में काम करने वाले पात्र मजदूरों को भूमि पट्टे सौंपेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 150 मेगावाट की कोपिली जलविद्युत परियोजना को देश को समर्पित करेंगे। 2,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी, क्षेत्र में ग्रिड व्यवस्था मजबूत होगी और घरों, किसानों तथा उद्योगों को भरोसेमंद बिजली मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी प्रोडक्ट पाइपलाइन (NSPL) की क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस प्रोजेक्ट से पाइपलाइन के जरिए ज्यादा पेट्रोलियम उत्पाद भेजे जा सकेंगे। इससे नुमालीगढ़ रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी, जो अभी 3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति साल है और इसे बढ़ाकर 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति साल किया जाएगा।

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर आपूर्ति प्रभावित होने के बीच, नुमालीगढ़ रिफाइनरी पड़ोसी देश बांग्लादेश को डीजल की सप्लाई कर रही है। भारत एक दीर्घकालिक समझौते के तहत बांग्लादेश को करीब 5000 मीट्रिक टन डीजल की आपूर्ति कर रहा है, जिसके तहत 131 किलोमीटर लंबी सीमा पार पाइपलाइन के माध्यम से 180,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की जाएगी।

नॉर्थ-ईस्ट गैस ग्रिड के पहले चरण का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री नॉर्थ-ईस्ट गैस ग्रिड के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे, जो गुवाहाटी को नुमालीगढ़, गोहपुर और इटानगर से जोड़ने वाली एक प्रमुख पाइपलाइन परियोजना है, जिसकी एक शाखा लाइन दीमापुर तक जाती है।

प्रधानमंत्री हैलाकांडी जिले के पंचग्राम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) के रेल-फेड POL टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे। ये परियोजनाएं पूर्वोत्तर में ऊर्जा व्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेंगी और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएंगी।

कोकराझार में, प्रधानमंत्री मोदी 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक सड़क से जुड़ी परियोजना, असम माला 3.0 का भूमि पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री Bodoland Territorial Council (BTC) क्षेत्र में लगभग 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित छह सड़क परियोजनाओं, जिनमें चार फ्लाईओवर और दो पुल शामिल हैं, का भूमि पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री कोकराझार जिले के बाशबारी में आवधिक मरम्मत (POH- Periodic Overhauling) कार्यशाला की आधारशिला रखेंगे। इस वर्कशॉप से रेलवे के रखरखाव की व्यवस्था मजबूत होगी, कामकाज ज्यादा बेहतर होगा और इलाके में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें: PM Modi: जैसे कोविड से उबरे, वैसे ही इससे भी निकलेंगे, LPG संकट पर बोले पीएम मोदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।