Get App

Pollution Debate: मैच कैंसिल और इंटरनेशनल एडवाइजरी जारी... फिर भी संसद में प्रदूषण पर नहीं हो पाई बहस, कौन है जिम्मेदार?

Pollution Debate: सरकार और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर कार्यवाही रोकने का आरोप लगाया। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी पार्टियों ने प्रदूषण पर चर्चा के लिए जोरदार कोशिश नहीं की। जबकि विपक्ष ने दावा किया कि सदन को बिना किसी चेतावनी के स्थगित कर दिया गया, जिससे बहस की योजनाएं पटरी से उतर गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 6:59 PM
Pollution Debate: मैच कैंसिल और इंटरनेशनल एडवाइजरी जारी... फिर भी संसद में प्रदूषण पर नहीं हो पाई बहस, कौन है जिम्मेदार?
Pollution Debate: विपक्ष के सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदूषण पर चर्चा के लिए अपनी स्पीच तैयार कर ली थी

Pollution Debate In Lok Sabha: दिल्ली में दमघोंटू एयर पॉल्यूशन संकट पर गुरुवार को लोकसभा में होने वाली बहस नहीं हो पाई। सरकार और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर कार्यवाही रोकने का आरोप लगाया। सूत्रों ने न्यूज 18 को बताया कि विपक्षी पार्टियों ने प्रदूषण पर चर्चा के लिए जोरदार तरीके से कोशिश नहीं कीजबकि विपक्ष ने दावा किया कि सदन को बिना किसी चेतावनी के स्थगित कर दिया गया, जिससे बहस की योजनाएं पटरी से उतर गई।

कई कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर की डेस्क के ठीक सामने टेबल पर चढ़ गए और मांग करने लगे कि चर्चा प्लान के मुताबिक ही हो। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी स्पीच तैयार कर ली थी। लंच के बाद बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर वह बोलने वाली थीं। लेकिन चर्चा शुरू ही नहीं शुरू हो पाई।

एक सीनियर कांग्रेस नेता ने कहा, "हम लंच के बाद इसके लिए तैयार थे। लेकिन सरकार ने जल्दबाजी में कल तक के लिए सेशन स्थगित कर दिया। इसलिए हमारे पास अगले सेशन में इसे करने के अलावा कोई चारा नहीं है।" विपक्ष का कहना है कि उन्हें अचानक झटका लगा। जबकि सरकार का कहना है कि विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष पर प्रदूषण पर बहस से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे प्रदूषण पर ठीक से चर्चा नहीं करना चाहते। प्रियंका गांधी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संकेत मिला कि अब इस मुद्दे पर अगले सत्र में चर्चा होगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में होने वाला चौथा टी20 क्रिकेट मुकाबला धुंध के कारण रद्द करना पड़ा। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, सरकार ने इस पर सफाई पेश करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर AQI से संबंधित भ्रामक आंकड़े शेयर किए जा रहे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार शाम सात बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन खराब मौसम और छाई धुंध की वजह से रात साढ़े 9 बजे मैच रद्द करना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें