Mumbai Weather Today: कई दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद, मुंबई के लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली, जब मानसून से पहले की बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छा रहे, जो मौसम में बदलाव का संकेत दे रहे थे। बता दें कि शुरुआत में हल्की बारिश हुई, लेकिन सुबह करीब 7 बजे से बारिश तेज हो गई और मुंबई महानगर क्षेत्र के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने लगीं। उपनगरीय इलाकों में भी भारी बारिश जारी रही और घने बादल छाए रहने के कारण दिन भर और बारिश होने की संभावना है।
