President meets Premanand ji Maharaj: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार (20 मार्च) सुबह मथुरा के वृंदावन में महान संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद वह मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरे के दौरान कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की।
