रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पत्नी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के चेहरे के रूप में आग बढ़ाना चाहिए। उनसे पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी कुछ ऐसी ही मांग की थी। इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया, "हर तरफ से मांग उठ रही है कि प्रियंका आगे आएं। मुझसे भी राजनीति में आने की मांग उठ रही है। लेकिन अभी हमें जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।"
