Get App

Putin India Visit: जहां होगा पुतिन का स्वागत, कहानी उस हैदराबाद हाउस की, कभी दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ₹170 करोड़ का घर

Putin India Visit: हैदराबाद हाउस शुरुआत से ही भारत अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का गवाह रहा है। दिखने में ये जितना भव्य है, उतना ही बड़ा और गौरवशाली इसका इतिहास भी रहा है। आज आपको उसी हैदराबाद हाउस की कहानी बताते हैं, जो कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स का घर हुआ करता था

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 04, 2025 पर 3:22 PM
Putin India Visit: जहां होगा पुतिन का स्वागत, कहानी उस हैदराबाद हाउस की, कभी दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ₹170 करोड़ का घर
Putin India Visit: जहां होगा पुतिन का स्वागत, कहानी उस हैदराबाद हाउस की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार 4 दिसंबर यानी आज शाम को भारत पहुंच रहे हैं। पुतिन दो दिन की आधिकारिक यात्रा के लिए यहां आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने पुतिन का पूरा शेड्यूल भी जार कर दिया है, जिसके मुताबिक, पुतिन का विमान शाम करीब 6.35 पर नई दिल्ली में लैंड करेगा। 2022 में छिड़े यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार पुतिन भारत आ रहे हैं। ऐसे में ये यात्रा अपने आप में बेहद खास, जिसकी शुरुआत PM मोदी की तरफ से डिनर के साथ होगी और दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों के साथ ये एक अच्छे नोट पर खत्म होगी।

5 दिसंबर शुक्रवार को पुतिन का मुख्य कार्यक्राम होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली के एतिहासिक हैदराबाद हाउस से होगी। सुबह 11:50 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे, जहां दोनों नेता बैठक करेंगे। दोपहर करीब 1:50 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की ओर से प्रेस नोट या ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करने की भी उम्मीद है। इसके अलावा पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

हैदराबाद हाउस शुरुआत से ही भारत अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का गवाह रहा है। दिखने में ये जितना भव्य है, उतना ही बड़ा और गौरवशाली इसका इतिहास भी रहा है। आज आपको उसी हैदराबाद हाउस की कहानी बताते हैं, जो कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स का घर हुआ करता था।

हैदराबाद के आखिरी निजाम कभी दुनिया के सबसे अमीर आदमी हुआ करते थे। उनके मोतियों और महलों से जुड़ी कहानियां इतनी मशहूर थीं कि लोग कहते थे उनके खजाने ओलंपिक मैदान के आकार के स्विमिंग पूल तक भर सकते हैं। जब ब्रिटिश सरकार ने भारत की राजधानी को दिल्ली शिफ्ट किया, तभी निजाम- मीर उस्मान अली खान ने एक ऐसी जमीन देखी जो उनकी शान और नाम के लायक थी। उन्हें लगा कि यही जगह उनके रुतबे को दर्शाने के लिए बिल्कुल सही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें