Get App

Radhika Yadav Case: 'भाई, मुझसे कन्या वध हो गया', हत्या के बाद खूनी पिता ने परिवार से कही थी ये बात

Radhika Yadav Murder Case: चाचा विजय यादव ने बताया कि आरोपी पिता दीपक यादव ने खुद उन्हें स्वीकार किया, "भाई, मैंने कन्या वध कर दिया है। मुझे मार दो।" विजय ने कहा कि दीपक ने हत्या की कोई ठोस वजह नहीं बताई, सिर्फ इतना कहा कि उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 9:24 PM
Radhika Yadav Case: 'भाई, मुझसे कन्या वध हो गया', हत्या के बाद खूनी पिता ने परिवार से कही थी ये बात
दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम की एक अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Radhika Yadav Murder Case : हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव द्वारा की गई हत्या ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। इस गंभीर मामले में 49 वर्षीय दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम की एक अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस बीच, राधिका के मामा और दीपक के बड़े भाई विजय यादव ने खुलासा किया है कि दीपक को अपने किए पर गहरा पछतावा है और वह खुद को सजा दिलाना चाहता है। विजय ने बताया, “जब मैं उसके साथ थाने में था, तो उसने पुलिस से कहा, ‘मेरा बयान और एफआईआर इस तरह लिखो कि मुझे फांसी हो जाए।’ उसने खुद कहा कि उसने कन्या वध किया है।

चाचा विजय यादव ने बताया कि आरोपी पिता दीपक यादव ने खुद उन्हें स्वीकार किया, "भाई, मैंने कन्या वध कर दिया है। मुझे मार दो।" विजय ने कहा कि दीपक ने हत्या की कोई ठोस वजह नहीं बताई, सिर्फ इतना कहा कि उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था। विजय ने आगे बताया कि दीपक ने राधिका को टेनिस में आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत की थी। वह उसे सुबह 5 बजे ट्रेनिंग के लिए ले जाता था और शाम तक उसके साथ रहता था। उन्होंने कहा कि दीपक ने अपनी बेटी की तरक्की के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। विजय ने भावुक होकर कहा, "जब कोई खुद को दोषी मान लेता है, तो पछतावे से बड़ी कोई सज़ा नहीं होती।”

दीपक ने बताई गोली चलाने की वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें