Get App

Gurugram: टॉयलेट में मिली सिरिंज से खुला राज, जहरीला इंजेक्शन देकर पत्नी की हत्या.. आरोपी पति गिरफ्तार

Gurugram: परिवार वालों ने बताया कि घर के टॉयलेट में उन्हें एक सिरिंज मिली, जिससे उन्हें शक हुआ कि काजल को जहर दिया गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अरुण शर्मा ने कथित तौर पर काजल को जहरीला इंजेक्शन देने की बात स्वीकार की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 5:11 PM
Gurugram: टॉयलेट में मिली सिरिंज से खुला राज, जहरीला इंजेक्शन देकर पत्नी की हत्या.. आरोपी पति गिरफ्तार
महिला की हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है।

गुरुग्राम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पेशे से रेडियोलॉजिस्ट अरुण शर्मा ने अपनी पत्नी काजल की कथित तौर पर हत्या कर दी। दोनों की लव मैरिज को अभी चार महीने भी पूरे नहीं हुए थे। यह घटना इसी महीने की शुरुआत में हुई थी, जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस ने अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस और पीड़िता के परिवार के अनुसार, अरुण शर्मा और काजल की मुलाकात गुरुग्राम के एक नर्सिंग होम में साथ काम करने के दौरान हुई थी। काम के दौरान बनी पहचान धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई और दोनों ने पिछले साल नवंबर में शादी कर ली। लेकिन परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही काजल को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह विवाद समय के साथ बढ़ता गया, जो आखिरकार एक गंभीर घटना में बदल गया।

दोनों के बीच हुई थी बहस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें