Rahul Gandhi Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (26 जनवरी) को कथित तौर पर "नॉर्थ-ईस्टर्न पटका (असमिया 'गमोसा')" पहनने से इनकार कर दिया। इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम रिसेप्शन' की थीम नॉर्थ-ईस्ट थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूरोपियन यूनियन के नेताओं, विदेशी राजदूतों और अन्य दूसरे मेहमानों तक, सभी को नॉर्थ-ईस्ट का पटका दिया गया। टॉप सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ राहुल गांधी ही ऐसे थे जिन्होंने नॉर्थ-ईस्ट का पटका नहीं पहना था।
