दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर वापसी के लिए रेलवे का तोहफा, इन 100+ स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही घर जाने वाले पैसेंजर के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। दशहरा, दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें और एक्स्ट्रा कोच चलाने की योजना बनाई गई है। इससे पैसेंजर को सफर के लिए ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं और वेटिंग टिकट की परेशानी भी कम होने की उम्मीद है। कौन-कौन से रूट पर चलेंगी ये खास ट्रेनें और कब से शुरू होगी इनकी सेवा, जानिए पूरी जानकारी।

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 11:26
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ के त्योहारों पर घर जाने वाले पैसेंजर के लिए खास तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए कई व्यस्त रूट्स पर अक्टूबर से दिसंबर के बीच 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने और कुछ ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने की तैयारी है। इससे त्योहार के समय सफर करने वाले पैसेंजर को टिकट मिलने में आसानी हो सकती है और भीड़ को संभालने में भी मदद मिलेगी।
रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ के त्योहारों पर घर जाने वाले पैसेंजर के लिए खास तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए कई व्यस्त रूट्स पर अक्टूबर से दिसंबर के बीच 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने और कुछ ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने की तैयारी है। इससे त्योहार के समय सफर करने वाले पैसेंजर को टिकट मिलने में आसानी हो सकती है और भीड़ को संभालने में भी मदद मिलेगी।

बिहार और पूर्वांचल के लिए स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ के दौरान बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले पैसेंजर के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 02877/02878 रांची-अनंद विहार टर्मिनल स्पेशल रांची से आनंद विहार और वापस चलेगी। यह सेवा 3 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। 02417/02418 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल प्रयागराज से शकूरबस्ती और वापस चलेगी। यह ट्रेन सितंबर-अक्टूबर में रोजाना और इसके बाद तय दिनों पर चलेगी। इसके अलावा 03041/03042 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल हावड़ा से रक्सौल और 03135/03136 सियालदह-पटना स्पेशल सियालदह से पटना के बीच चलेगी।

मुंबई से बिहार और पूर्वोत्तर के लिए अतिरिक्त ट्रेनें
पश्चिमी भारत से बिहार जाने वाले पैसेंजर के लिए 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल चलाई जा रही है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से कटिहार और वापसी में कटिहार से मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी। इसी तरह 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल कानपुर से गुवाहाटी और वापस चलेगी। पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए डिब्रूगढ़-कोलकाता और संतरागाछी-नाहरलगुन जैसे रूटों पर भी अतिरिक्त सेवाएं दी गई हैं।

प्रयागराज और सूबेदारगंज से पश्चिमी भारत के लिए ट्रेनें
गुजरात और मध्य प्रदेश, प्रयागराज और सूबेदारगंज से मुंबई जाने वाले पैसेंजर के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें रहेंगी। प्रयागराज-उधना स्पेशल प्रयागराज से उधना, प्रयागराज-साबरमती स्पेशल प्रयागराज से साबरमती और सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल सूबेदारगंज से इंदौर के बीच अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। रेलवे के अनुसार प्रयागराज-उधना रूट पर 18 राउंड ट्रिप और प्रयागराज-साबरमती रूट पर 17 राउंड ट्रिप निर्धारित किए गए हैं।

कानपुर, आगरा और झांसी से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
त्योहारों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों से भी अतिरिक्त सेवाएं रखी गई हैं। कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल 04157/04158 कानपुर से कोलकाता और वापस चलेगी। 01911/01912 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल आगरा कैंट से कोलकाता और वापसी में कोलकाता से आगरा कैंट जाएगी। वहीं 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल झांसी से आसनसोल और वापस चलेगी। ये सर्विस अक्टूबर से नवंबर तक के लिए तय की गई है।

महाराष्ट्र और गुजरात से उत्तर प्रदेश के लिए ऑप्शन
पश्चिमी भारत से उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले पैसेंजर के लिए 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस और वापस चलेगी। यह अतिरिक्त सेवा अक्टूबर से नवंबर के अंत तक निर्धारित है। इसके अलावा आगरा कैंट-उधना, आगरा कैंट-असरवा और अन्य रूटों पर भी फेस्टिवल स्पेशल सेवाएं रखी गई हैं। रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर अतिरिक्त फेरे और कोच बढ़ाने की प्लान बनाया है, ताकि दिवाली और छठ के दौरान बढ़ी पैसेंजर की डिमांड को संभाला जा सके।

त्योहारों से पहले टिकट बुक करें
दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में पैसेंजर की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कई रूटों पर टिकट की मांग बढ़ने और वेटिंग लिस्ट लंबी होने की संभावना रहती है। पैसेंजर की सुविधा के लिए रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त फेरे और ज्यादा कोच की व्यवस्था की है। यदि आप त्योहारों पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेन का नया शेड्यूल और टिकट की उपलब्धता पहले ही चेक कर लें और आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द टिकट बुक करें।