Delhi Weather Today: गुरुवार, 30 जुलाई को दिल्ली में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इसके अलावा, सुबह और दोपहर से पहले हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि रात तक आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का सिलसिला जारी रह सकता है।
