Get App

Rajpal Yadav: राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेजप्रताप, 11 लाख देने का किया ऐलान

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने कहा कि उनके पास इस समय न तो पैसे हैं और न ही मदद करने वाले दोस्त। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सरेंडर करना ही उनके पास एकमात्र विकल्प बचा था। राजपाल यादव ने अपनी आर्थिक हालत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 4:09 PM
Rajpal Yadav: राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेजप्रताप, 11 लाख देने का किया ऐलान
राजपाल यादव की मदद के लिए जनसत्ता शक्ति दल के मुखिया और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आगे आए हैं।

मश्हूर एक्टर राजपाल यादव ने फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें और समय देने की उनकी अपील खारिज कर दी थी।  बता दें कि, राजपाल यादव को कुल 2.5 करोड़ रुपये भुगतान करना था लेकिन वो तय समय में पैसे जमा नहीं कर पाए। इसी वजह से अदालत ने आगे कोई राहत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें सरेंडर करने का आदेश मिला था और इसी कारण से उन्होंने सरेंडर किया। कोर्ट ने यह भी कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, चाहे वे किसी भी पेशे से जुड़े हों। वहीं अब उनकी मदद के लिए जनसत्ता शक्ति दल के मुखिया और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आगे आए हैं।

तेजप्रताप यादव ने किया बड़ा ऐलान 

तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि, 'मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।'

राजपाल यादव ने जताया था दुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें