Ram Rahim Parole: अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहे और हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रविवार (4 दिसंबर) को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई। रेप मामले में 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद वह 15वीं बार जेल से बाहर आएगा। सिंह को इससे पूर्व पिछले साल अगस्त में 40 दिन की पैरोल मिली थी। सिंह को अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।
