Get App

'कांग्रेस को समाधान नहीं, सिर्फ हंगामा चाहिए...'; NEET पेपर लीक पर विपक्ष पर बरसीं निर्मला सीतारमण

NEET paper leak controversy: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (23 जुलाई) को कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की समस्याओं, खासकर परीक्षा के पेपर लीक होने के मुद्दों को लेकर बहुत संवेदनशील है। वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्थिति पर पहले ही प्रतिक्रिया दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 4:33 PM
'कांग्रेस को समाधान नहीं, सिर्फ हंगामा चाहिए...'; NEET पेपर लीक पर विपक्ष पर बरसीं निर्मला सीतारमण
NEET paper leak controversy: वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिलेगी

NEET paper leak controversy: NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर जारी राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। जबकि कांग्रेस का उद्देश्य समाधान निकालना नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक हंगामा करना है।

न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में निर्मला सीतारमण ने कहा कि परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए पेपर लीक और दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) जैसे मुद्दे बेहद संवेदनशील होते हैं। यदि सरकार इस मामले में कार्रवाई नहीं करती, तब विपक्ष के आरोप समझ में आते। लेकिन सरकार ने शुरुआत से ही तेजी से कदम उठाए हैं।

'PM मोदी ने खुद दिया स्पष्ट संदेश'

सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस मामले पर स्पष्ट संदेश दिया है कि परीक्षा की पवित्रता को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। ताकि मामलों का तेजी से निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल घोषणा ही नहीं की। बल्कि उससे पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें