छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर बड़ी चोरी की बातें बैंक लॉकर या ज्वेलरी शोरूम से जुड़ी होती हैं, लेकिन इस बार मामला सरकारी धान खरीदी केंद्रों का है। आरोप है कि यहां से 26,000 क्विंटल धान गायब हो गया और इसकी वजह चूहे, दीमक और कीड़ों को बताया जा रहा है। धान की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए आंकी जा रही है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
