Get App

IMD Alert: यूपी के कई जिलों में 'अत्यधिक घने' कोहरे के चलते रेड अलर्ट जारी, बिहार में भी जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert: भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को अयोध्या, प्रयागराज और रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 'अत्यधिक घने' कोहरे की चेतावनी देते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 11:35 AM
IMD Alert: यूपी के कई जिलों में 'अत्यधिक घने' कोहरे के चलते रेड अलर्ट जारी, बिहार में भी जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
यूपी के कई जिलों में 'अत्यधिक घने' कोहरे के चलते रेड अलर्ट जारी, बिहार में भी जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अयोध्या, प्रयागराज और रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 'अत्यधिक घने' कोहरे की चेतावनी देते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं, ठंड को देखते हुए लोगों को खासतौर पर सुबह और रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और कहा, "50 मीटर से कम विजिबिलिटी के साथ अत्यधिक घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है..."

अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराईच, बाराबंकी, बरेली, देवरिया, जौनपुर, कानपुर, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़-उप्र, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संत रविदास नगर (भदोही), श्रावस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी

IMD ने उरैया, बलरामपुर-यूपी, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, इटावा, फतेहपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जालौन, कन्नौज, लखीमपुर-खीरी, लखनऊ, मऊ, मुज़फ्फरनगर, पीलीभीत, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर और उन्नाव जिलों और आसपास के क्षेत्रों में 200 से 50 मीटर के बीच वीजिबिलिटी के साथ घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें