Get App

Republic Day Parade 2026: पहले ही दिन बिके हजारों टिकट, जानें ऑनलाइन-ऑफलाइन पास खरीदने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस परेड 2026 के टिकटों की बिक्री सोमवार को जोर-शोर से शुरू हुई, क्योंकि उत्साही लोग पास खरीदने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उमड़ पड़े। इस वर्ष भारत 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 3:01 PM
Republic Day Parade 2026: पहले ही दिन बिके हजारों टिकट, जानें ऑनलाइन-ऑफलाइन पास खरीदने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Republic Day Parade 2026: पहले ही दिन बिके हजारों टिकट, जानें ऑनलाइन-ऑफलाइन पास खरीदने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस परेड 2026 के टिकटों की बिक्री सोमवार को जोर-शोर से शुरू हुई, क्योंकि उत्साही लोग पास खरीदने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उमड़ पड़े। इस वर्ष भारत 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। तैयारियां पूरे जोरों पर हैं, साथ ही भारत की रक्षा क्षमताओं, राजकीय झांकियों, भव्य परेडों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों को देखने का उत्साह भी चरम पर है।

बता दें कि सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट के टिकटों की बिक्री शुरू हुई। एक अधिकारी ने LatestLY को बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के 2,225 टिकटों का दैनिक कोटा कुछ ही घंटों में समाप्त हो गया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बीटिंग रिट्रीट के टिकट भी तेज़ी से बिक रहे थे, सुबह 9:00 बजे बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर 692 टिकट बिक गए।

गणतंत्र दिवस परेड 2026 के टिकट ऑनलाइन कैसे और कहां से खरीदें?

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 के टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से शुरू कर दी है। 28 जनवरी (बुधवार) को होने वाले "फुल ड्रेस रिहर्सल ऑफ बीटिंग रिट्रीट" और 29 जनवरी (गुरुवार) को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के टिकट भी 14 जनवरी तक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें