Get App

Gandhinagar Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट में फंसी रिटायर्ड महिला टीचर, जालसाजों ने लगाया लगभग ₹1 करोड़ का चूना

Gandhinagar Cyber Fraud: गुजरात के गांधीनगर के 65 वर्षीय एक रिटायर्ड स्कूल टीचर को लगभग एक महीने तक कथित रूप से “डिजिटल गिरफ्तारी” में रखा गया और केंद्रीय जांच अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले साइबर जालसाजों ने उनसे 99 लाख रुपये ठग लिए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 1:45 PM
Gandhinagar Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट में फंसी रिटायर्ड महिला टीचर, जालसाजों ने लगाया लगभग ₹1 करोड़ का चूना
डिजिटल अरेस्ट में फंसी रिटायर्ड महिला टीचर, जालसाजों ने लगाया लगभग ₹1 करोड़ का चूना

Gandhinagar Cyber Fraud: गुजरात के गांधीनगर के 65 वर्षीय एक रिटायर्ड स्कूल टीचर को लगभग एक महीने तक कथित रूप से “डिजिटल गिरफ्तारी” में रखा गया और केंद्रीय जांच अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले साइबर जालसाजों ने उनसे 99 लाख रुपये ठग लिए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

गांधीनगर रेंज साइबर क्राइम पुलिस द्वारा जांच किए जा रहे इस मामले से पता चलता है कि अधिकारियों द्वारा इस तरह की धोखाधड़ी के खिलाफ बार-बार चलाए गए जन जागरूकता अभियानों के बावजूद ऑनलाइन धोखाधड़ी कितनी तेजी से बढ़ती जा रही है।

शिकायत के अनुसार, गांधीनगर के सेक्टर 8 की निवासी महिला को 16 जनवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें दावा किया गया कि उसके नाम पर जारी किए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और धमकी भरे कॉल के लिए किया जा रहा है।

इसके कुछ ही समय बाद, वीडियो कॉल के जरिए एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया, जिसने खुद को "अजय गुप्ता" बताया और कथित तौर पर CBI अधिकारी होने का नाटक किया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके बैंक खाते एक आरोपी व्यक्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच से संबंधित हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की चेतावनी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें