Rising Bharat Summit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का बलूचिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में कोई हाथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत पर उंगली इसलिए उठा रहा है क्योंकि वह बलूचिस्तान की स्थिति को संभालने में नाकाम रहा है। उन्होंने नई दिल्ली में राइजिंग भारत समिट में नेटवर्क 18 समूह के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से बात करते हुए कहा,"पाकिस्तान, बलूचिस्तान के लिए भारत को दोषी ठहराता है,क्योंकि वे इसे संभाल नहीं सकता...इस स्थिति के लिए किसी को दोषी ठहराना जरूरी है और दूसरों पर उंगली उठाना उनके लिए बहुत आसान और सुविधाजनक है। उन्हें समाधान तलाशना चाहिए।"
