Get App

Rising Bharat Summit: 'दुनियाभर में बढ़ा भारत का मान, अब विकसित देश खुद व्यापार समझौतों के लिए लगा रहे हैं कतार', राइजिंग भारत समिट में बोलें पीएम मोदी 

PM Modi: पीएम ने कहा कि पहले हमें यह महसूस कराया गया कि हम अशिक्षित हैं और हमें केवल दूसरों का अनुसरण करना चाहिए। हम हमेशा अंतरराष्ट्रीय तकनीकों की नकल करते थे और दुनिया से मान्यता मिलने का इंतजार करते थे। पिछले 11 वर्षों में भारत ने अपनी खोई हुई क्षमता को फिर से पहचाना है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 9:48 PM
Rising Bharat Summit: 'दुनियाभर में बढ़ा भारत का मान, अब विकसित देश खुद व्यापार समझौतों के लिए लगा रहे हैं कतार', राइजिंग भारत समिट में बोलें पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री ने देश की पुरानी सोच पर प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी लंबे समय तक हम मानसिक गुलामी के शिकार रहे

PM Modi-Rising Bharat Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'राइजिंग भारत समिट 2026' में देश के बदलते आर्थिक रूतबे पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अब अपनी पुरानी 'गुलामी वाली मानसिकता' को पूरी तरह त्याग दिया है। पीएम के अनुसार, एक समय था जब भारत अपनी नीतियों और क्षमताओं पर खुद संदेह करता था, लेकिन आज भारत एक ऐसी ताकत बन चुका है कि विकसित देश खुद आगे बढ़कर भारत के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए उत्सुक हैं।

मानसिक गुलामी से आजादी और नई पहचान

प्रधानमंत्री ने देश की पुरानी सोच पर प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी लंबे समय तक हम मानसिक गुलामी के शिकार रहे। पीएम ने कहा कि पहले हमें यह महसूस कराया गया कि हम अशिक्षित हैं और हमें केवल दूसरों का अनुसरण करना चाहिए। हम हमेशा अंतरराष्ट्रीय तकनीकों की नकल करते थे और दुनिया से मान्यता मिलने का इंतजार करते थे। पिछले 11 वर्षों में भारत ने अपनी खोई हुई क्षमता को फिर से पहचाना है। अब भारत दूसरों के पीछे नहीं चलता, बल्कि अपनी शर्तों पर दुनिया के साथ हाथ मिलाता है।

दुनिया क्यों है भारत के साथ व्यापार को बेताब?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें