Get App

AI से बात करते समय इन 3 चीजों को रखें सीक्रेट, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा

AI चैटबॉट्स ने ईमेल लिखने, जानकारी खोजने, पढ़ाई और कई रोजमर्रा के कामों को आसान बना दिया है। हालांकि, सुविधा के साथ सावधानी भी उतनी ही जरूरी है। कई लोग अनजाने में ऐसी निजी जानकारी साझा कर देते हैं, जिससे भविष्य में जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए AI का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 8:28 AM
AI से बात करते समय इन 3 चीजों को रखें सीक्रेट, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा
आपकी निजी और संवेदनशील जानकारी हमेशा आपके पास ही सबसे सुरक्षित रहती है।

AI चैटबॉट्स ने रोजमर्रा की जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। चाहे ईमेल लिखना हो, किसी विषय को समझना हो, पढ़ाई में मदद चाहिए हो या ट्रैवल प्लान बनाना हो, लोग हर छोटे-बड़े काम के लिए AI का सहारा लेने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यह कुछ ही सेकंड में जवाब और सुझाव उपलब्ध करा देता है। यही कारण है कि लाखों लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे अपनी समस्याएं AI के सामने विस्तार से लिख देते हैं या जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर देते हैं।

हालांकि, AI का इस्तेमाल करते समय उतनी ही सावधानी बरतना जरूरी है, जितनी किसी ऑनलाइन सेवा का उपयोग करते समय रखी जाती है। कई बार सुविधा और जल्दबाजी के कारण लोग ऐसी निजी या संवेदनशील जानकारी साझा कर बैठते हैं, जिसे किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा करने से बचना चाहिए। इसलिए AI से मदद लेते समय यह समझना जरूरी है कि कौन-सी जानकारी साझा करना सुरक्षित है और किन बातों को हमेशा अपने तक ही सीमित रखना बेहतर होता है।

  • पासवर्ड, OTP और बैंकिंग डिटेल्स भूलकर भी न बताएं
  • अगर लॉगिन में दिक्कत आ रही है या बैंकिंग से जुड़ा कोई सवाल है, तो केवल समस्या बताएं। अपना पासवर्ड, OTP, PIN, कार्ड नंबर, CVV या बैंक अकाउंट की जानकारी कभी भी AI में दर्ज न करें। AI को आपकी परेशानी समझने के लिए इन गोपनीय जानकारियों की जरूरत नहीं होती।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें