India-Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज हुए बंद, जारी हुआ ये आदेश

पाकिस्तान के ड्रोन हमले के बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। हालात को देखते हुए पंजाब में स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं पंजाब के साथ देश के कई जगहों पर ब्लैकआउट भी जारी किया गया है

अपडेटेड May 09, 2025 पर 12:01 AM
Story continues below Advertisement
पंजाब के स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है

India-Pakistan Tension: पहलगाव में हुए हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान में बीच हालात बिगड़ गए हैं। भारत ने पहलगाव में हुए हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने भारत के कई राज्यों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं पाकिस्तान के ड्रोन हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राजस्थान, पंजाब और कई अन्य राज्यों ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

इन हालात को देखते हुए पंजाब में अगले तीन दिन तक सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया गया है। यह नियम सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त सभी संस्थानों पर लागू होगा।


पंजाब में तीन दिन बंद कॉलेज

पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजबे के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सीमा से लगने वाले अपने छह सीमा वाले जिलों में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं। ये जिले हैं – फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन। वहीं पूरे पंजाब में 3 दिनों के लिए स्कूल और कॉलेज को बंद किया गया है।  अधिकारियों ने बताया कि गुरदासपुर में गुरुवार रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। वहीं नांगल में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सभी से अनुरोध है कि सहयोग करें।ॉ

राजस्थान में भी बंद स्कूल

राजस्थान के पांच सीमा से जुड़े जिलों में सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। इन जिलों में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर शामिल हैं। जोधपुर के सभी कॉलेज भी बंद रहेंगे। सुरक्षा के चलते इन इलाकों में शुक्रवार रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। वहीं, गुजरात, हरियाणा और पश्चिम बंगाल ने भी अपने पुलिस और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।