Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान एक इनामी नक्सली भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू को ढेर कर दिया गया। बता दें कि भास्कर पर कुल 45 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। बस्तर के आईजी ने बताया कि इस कार्रवाई में एके-47 राइफल, विस्फोटक, अन्य हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को एक बड़ा झटका देगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में उस पर 25 लाख व तेलंगाना में 20 लाख का इनाम घोषित था। वह तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के उरुमादला का रहने वाला था।
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
सुरक्षाबलों को मौके से एक AK-47 राइफल के साथ ही बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। एक दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने एक बड़े नक्सली को ढेर किया था। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज ने बताया कि यह मुठभेड़ राज्य पुलिस के एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके से एक नक्सली का शव, एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार व विस्फोटक बरामद किए गए। शुरुआती पहचान में मृत नक्सली की पहचान माओवादी संगठन की तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य भास्कर उर्फ मैलारापु अडेलु के रूप में हुई है।
आईजी सुंदरराज ने कहा, "तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का निवासी भास्कर माओवादियों की टीएससी के मंचेरियल-कोमारंभीम (एमकेबी) डिवीजन का सचिव था। उस पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख और तेलंगाना में 20 लाख रुपये का इनाम था।" पुलिस ने बताया कि, इससे पहले गुरुवार को 40 लाख रुपये का इनामी माओवादी नेता नरसिंह चालम उर्फ सुधाकर उसी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।