Get App

Chandigarh Schools Bomb Threat: चंडीगढ़ के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस और बम स्क्वॉड टीम

Chandigarh Schools Bomb Threat: शुक्रवार को चंडीगढ़ के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया। साथ ही बच्चों और स्टाफ को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 2:53 PM
Chandigarh Schools Bomb Threat: चंडीगढ़ के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस और बम स्क्वॉड टीम
चंडीगढ़ के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Chandigarh Schools Bomb Threat: शुक्रवार को चंडीगढ़ के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया। साथ ही बच्चों और स्टाफ को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला। जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धमकी भरे मेल में डीपीएस स्कूल, संत कबीर स्कूल और सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल शामिल है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एम्बुलेंस को स्कूलों में भेजा गया। पूरे स्कूल परिसर को खाली करवाकर हर कक्षा, कार्यालय, लैब और सार्वजनिक स्थान की गहन तलाशी ली गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

अधिकारियों ने बताया कि हाल के हफ्तों में चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के कुछ हिस्सों के स्कूलों को इसी तरह से बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। हालांकि, उन सभी धमकियों को बाद में झूठा घोषित कर दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें