Get App

IMD Cold Wave Alert: दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 12 दिसंबर तक तेज ठंड का अलर्ट, IMD ने जारी की शीत लहर की चतावनी

IMD Cold Wave Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित भारत के उत्तरी राज्यों के लिए 12 दिसंबर तक शीत लहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रभाव देखने को मिलेगा।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 09, 2025 पर 1:24 PM
IMD Cold Wave Alert: दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 12 दिसंबर तक तेज ठंड का अलर्ट, IMD ने जारी की शीत लहर की चतावनी
दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 12 दिसंबर तक तेज ठंड का अलर्ट, IMD ने जारी की शीत लहर की चतावनी

IMD Cold Wave Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित भारत के उत्तरी राज्यों के लिए 12 दिसंबर तक शीत लहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रभाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आएगी।

IMD: न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

IMD ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2°C की क्रमिक गिरावट का अनुमान लगाया है। इसके बाद के 2 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद के 3 दिनों में तापमान में 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

IMD ने कहा कि अगले 4 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें