Shakeel Ahmad News: कांग्रेस के पूर्व नेता और सांसद शकील अहमद ने अपनी जान का खतरा बताया है। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'डरपोक' और 'असुरक्षित' नेता बताया था। अहमद ने आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस के अंदर से जानकारी मिली है कि पार्टी की नेशनल लीडरशिप ने मंगलवार (27 जनवरी) को पटना और मधुबनी में उनके घरों पर हमले करने के 'ऑर्डर' दिए हैं। शकील अहमद ने शनिवार को दावा किया था कि राहुल गांधी एक 'डरपोक' और असुरक्षित नेता हैं। अहमद ने कहा कि वह उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाते हैं जो उनके गुण गाते हैं।
