Get App

Sharad Pawar: NCP विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- फडणवीस को बोलने का अधिकार नहीं

Sharad Pawar: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने बुधवार को कहा कि NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच चर्चा हुई थी, लेकिन इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी जरूरी नहीं थी। क्योंकि उन्हें इस मामले पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 12:00 PM
Sharad Pawar: NCP विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- फडणवीस को बोलने का अधिकार नहीं
NCP विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- फडणवीस को बोलने का अधिकार नहीं

Sharad Pawar: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने बुधवार को कहा कि NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच चर्चा हुई थी, लेकिन इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी जरूरी नहीं थी। क्योंकि उन्हें इस मामले पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर खुशी जताते हुए पवार ने कहा, "मुझे खुशी है कि सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है... विलय को लेकर अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री फडणवीस इस चर्चा में शामिल नहीं थे। उन्हें इस बारे में बोलने का क्या अधिकार है?"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले शरद पवार

बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवार ने कहा, "फिलहाल हमारा पूरा ध्यान सभी की देखभाल करने और शोक संतप्त लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने पर है। अभी तक किसी भी राजनीतिक फैसले पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें