भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चर्चित राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से अचानक इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया है। पूनावाला ने इस मु्द्दे पर सार्वजनिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर अपना बायो अपडेट किया है। इस ताजा अपडेट में अब बीजेपी या बीजेपी से जुड़े होने का कोई जिक्र नहीं है। इसके बाद यह खबरें भी आ गईं कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
